
आज कल की भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में अपने लिवर का ध्यान देना बहुत ही ज़रूरी है | समय का आभाव होने से हमे खाने से जो पोषक तत्व मिलते थे आज के समय में वो नहीं मिल पाते है | ज्यादातर बच्चे और ऑफिस जाने वाले लोग बहार का जंक फ़ूड खाना पसंद करते है तो कुछ लोगो को समय का आभाव होने की बजह से बहार का भोजन खाना पड़ता है जिससे हमारे शरीर में अनेक प्रकार के विकार हो जाते है | जैसे किडनी में सूजन आना, फैटी लिवर होना, फ़ूड प्वाइजनिंग होना जैसी अनेक परेशानियों का सामना करना पढ़ सकता है|
आइये जानते है How To Liver Detox लिवर डिटॉक्स कैसे करें हमे अपने लिवर को डेटॉक्स करना क्यों जरूरी है और लिवर डेटॉक्स होने से हमारे शरीर में क्या फ़ायदा होने वाला है और साथ ही साथ लिवर क्लीनिंग हम घर में आयुर्वेदिक तरिके से कैसे कर सकते है |
Why is liver detox important लिवर डिटॉक्स क्यों ज़रूरी है
स्वस्थ जीवन जीने के लिए लिवर का स्वस्थ होना बहुत हे जरूरी है | शरीर में “डिटॉक्सिफिकेशन सेंटर” का नाम अगर किसी को दिया जाता है तो वो लिवर है | ये हमारे शरीर के पाचन में मदद करता है, ये रक्त को भी शुद्ध करता है| लिवर हमारे शरीर से विषैले पर्दाथो को बहार निकलने में मदद करता है | आज कल के समय में गलत खान-पान, प्रदूषण, तनाव के कारण हमारे लाइव पर अत्यदिक भोज बढ़ता है| जिससे पाचन समस्याएं, पीलिया, फैटी लिवर जैसी समस्याएं हो सकती हैं | आयुर्वेद के अनुसार जब हमारे शरीर में ”पित्त दोष” का असंतुलन हो जाता है तो हमारे लिवर पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है |
Signs of liver damage लिवर ख़राब होने संकेत
- कड़वा स्वाद मुँह में
- त्वचा पर पीले धवे होना
- पुरे शरीर में खुजली होना
- पेट में सूजन या दर्द होना
- भूख ना लगना
- पुरे शरीर में थकान और कमज़ोरी
Ayurvedic Liver Detox आयुर्वेदिक लिवर डिटॉक्स
आंवला जूस:- आंवला का जूस हमारे शरीर को स्वस्थ और तरोताज़ा रखना है| आंवला “रसायन” (कायाकल्प) गुणों से युक्त है। ये हमारे शरीर में लिवर की कोशिकाओं को पुनर्जीवन देता है| इसके सेवन करने की विधि है 20 ml जूस को एक गिलाश पानी में मिक्स करके दिन में 2 वार पिए | ये लिवर डिटॉक्सिफिकेशन के लिए बहुत हे बेहतर माना जाता है|

आंवला (Amla) के फायदे उपयोग……….Read More
हल्दी वाला दूध:- लिवर को डेटॉक्स करने के लिए प्रतिदिन हल्दी वाला दूध पीने से लिवर के लिए बहुत ही फायदेमंद रहता है | वैज्ञानिक आधार पर करक्यूमिन लिवर की सूजन कम करता है और नई कोशिकाएं बनाने में मदद करता है। हल्दी वाला दूध पीने लेने की विधि 1 गिलाश गर्म दूध में 1/2 चमच हल्दी और एक चमच घी को मिक्स करके पिए |
गुनगुने पानी में नींबू और शहद:- अगर चाहते है की लिवर हमारा स्वस्थ रहे तो गुनगुने पानी के साथ नींबू और शहद मिला कर पीने से लिवर ठीक रहता है| नींबू विटामिन-सी से भरपूर है, जो लिवर एंजाइम्स को सक्रिय करता है और शहद प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है। इसको सुबह खली पेट 1 गिलाश गुनगुना पानी लेकर इसमें 1 नीम्बू निचोड़ कर उसमे 1 चमच शहद मिला कर पीने से लिवर के लिए फायदेमंद रहता है|
कुटकी (Picrorhiza kurroa):- कुटकी ये एक प्राकर्तिक जड़ी-बूटी पित्त दोष को कम करती है और लिवर इन्फेक्शन से बचाती है। इसका इस्तेमाल एक चमच कुटकी को शहद में मिला कर सुबह शाम ले|
पुनर्नवा (Boerhavia diffusa):- पुनर्नवा का काढ़ा यह लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने वाली सर्वोत्तम आयुर्वेदिक औषधि है। आयुर्वेद में इसकी अहम भूमिका है | पुनर्नवा का काढ़ा बनाने की विधि 10 ग्राम पुनर्नवा की जड़ को 2 गिलाश पानी में उबाल क्र उसको थोड़ा थड़ा करे और छान कर पिए|
Liver detox diet लिवर डिटॉक्स डाइट
✔ खाने में हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ (पालक, मेथी), कड़वे फल (चकोतरा), मूंग दाल, और गाय का घी ले सकते है | ये लिवर के लिए मददगार है|
✔ देखा जाये तो लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हमे तला-भुना खाना, अल्कोहल, और प्रोसेस्ड फूड को अवॉयड करना पड़ेगा ये लिवर के लिए घातक होते है|
✔ लिवर डेटॉक्स के लिए आयुर्वेदिक नियम भोजन को अच्छी तरह चबाएं और दिन में 3 बार से ज़्यादा न खाएं। ज्यादा खाना लिवर के लिए बोझ हो सकता है|
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर्स सलाह लेते है की हमें योग और प्राणायाम पार्ट ध्यान देना चाहिए| प्रतिदिन हमे योग करना जिसमे हमे भुजंगासन, कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम-विलोम जैसे कर सकते है| इसमें हमारे पेट के अंग उत्तेजित होते है और लिवर में रक्त प्रवाह बढ़ता है | और शरीर से विषाक्त पदार्थ निकल जाते है|