घुटने के दर्द से राहत पाएं आयुर्वेदिक जानु बस्ती Knee Pain Relief Janu Basti

Current image: घुटने के दर्द से राहत पाएं आयुर्वेदिक जानु बस्ती Knee Pain Relief Janu Basti

घुटने के दर्द से राहत पाएं आयुर्वेदिक जानु बस्ती Knee Pain Relief Janu Basti आजकल के समय में घुटनों का दर्द (Knee Pain) जवानों से लेकर बूढ़ो तक होना एक आम समस्या हो गयी है | पहले के समय में अधिकतर बूढ़ो में समस्या ज्यादा पाई जाती है| मगर आधुनिक युग में इस समस्या से युवा वर्ग के लोग भी बहुत परेशान है | खासकर 40 वर्ष के लोगो में | ऑफिस में ज्यादा टाइम बैठे रहना, शारीरिक गतिविधियों का न होना, शरीर में पोषण की कमी होना और बढ़ती उम्र घुटनो के दर्द के मुख्य कारण है|

जब एलोपैथिक में इसका कोई स्थाई उपचार नहीं हो पाता है तो आयुर्वेदिक में जानू बस्ती (Janu Basti) उपचार इसके लिए स्थाई रूप से आराम देता है | जानू बस्ती (Janu Basti) आयुर्वेदिक उपचार एक सुरक्षित और सफल उपचार है| इसमें एलोपैथ से काफी कम खर्चे में किया जा सकता है|

What is Janu Basti जानु बस्ती क्या है

जानू बस्ती एक प्राकृतिक आयुर्वेदिक उपचार है ये पंचकर्मा का ही हिस्सा है घुटनो के दर्द के लिए जानू बस्ती सबसे अच्छा उपचार माना जाता है| ज्यादातर आयुर्वेदिक डॉक्टर घुटनो के दर्द के लिए जानू बस्ती ले लिए कहते है| इस उपचार में घुटनो में आटे गोल कुंड बना कर गर्म औषधीय तेल डाला जाता है| ये वाट दोष को संतुलित करता है| साथ ही साथ सूजन को कम करके दर्द को कम करता है| ये गर्म तेल घुटनो के अंदर रोम छिद्र से अंदर जाता है ओर लुब्रिकेशन का काम करता है| जिससे घुटनो में हडियो के घिसने की आबाज आती है या उठते बैठते समय घुटनो से आबाज आती है जानू बस्ती करने से ये सारी समस्याए ख़त्म हो जाती है

Janu Basti Therapy Procedure जानु बस्ती प्रक्रिया

सामग्री :-

  1. उड़द का आटा या गेहू का आटा
  2. गर्म औषधीय तेल (जैसे महा नारायण तेल, दशमूल तेल, धन्वन्तरम, निर्गुन्डी)
  3. तौलिया और साफ सूती कपड़ा

विधि :-

  1. सबसे पहले रोगी को सीधा पीठ के बल लेटा देना है|
  2. रोगी के घुटनो पर तेल से हलके हाथो से मालिश करना है|
  3. मालिश करने के बाद स्टीम देना है या गर्म पानी में तोलिये को विगहो कर उसके बाद तोलिये को निचोड़ दे और घुटनो को सेक करे|
  4. आटे का गोल कुंड दोनों घुटनो पर लगाए|
  5. अब इसमें गर्म औषदीयो तेल डाले इस प्रकिया को 3 – 4 वर दोहराये|
  6. अब तेल को निकल कर आटे को हटा लेना है| और तोलिये से घुटनो को साफ कर देना है|

समान्यता इस आयुर्वेदिक उपचार से ज्यादा से ज्यादा फ़ायदा लेना चाहते है तो कम से कम 5 – 7 वार जरूर इस उपचार को हर रोज ले| प्रतिदिन 30 – 40 मिनट का समय जरूर दे|

Kati Basti (Back Pain) कटी बस्ती कमर दर्द का आयुर्वेदिक उपचार

Benefits of Janu Basti जानु बस्ती के फायदे

👉 जानू बस्ती से दर्द में तुरंत आराम मिलता है साथ ही साथ सूजन और अकड़न कम होती है।
👉 रक्त संचार सुधार में होता है ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति बढ़ती है।
👉 दवाइयों पर निर्भरता कम होती है सर्जरी या स्टेरॉयड से बचाव हो जाता है।
👉 सुरक्षित और प्राकृतिक उपचार है इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।
👉 जोड़ों का पोषण और कार्टिलेज मजबूत होते हैं, लुब्रिकेशन बढ़ता है।

किन लोगों को कराना चाहिए जानु बस्ती

✅ खिलाड़ी या शारीरिक काम करने वाले।
✅ ऑस्टियोआर्थराइटिस/रुमेटीइड अर्थराइटिस के मरीज।
✅ मोटापे या उम्र के कारण जोड़ों में दर्द होना।
✅ घुटने की सर्जरी के बाद रिकवरी में।

इन बातो का ध्यान रखे

⏺ घुटनों को गर्म रखें, ताकि ठंडी हवा या पानी से संपर्क न होने दें।
⏺ गर्म और तैलीय भोजन लें।
⏺ भारी व्यायाम या चोट से बचें।
⏺ अधिक सूजन या संक्रमण की स्थिति में चिकित्सक की सलाह लें|

घुटनों को स्वस्थ रखने के टिप्स Tips for Healthy Knees

✅ अपने बजन को नियत्रण में रखे| ज्यादा बजन घुटनो पर ज्यादा प्रभाव डालता है|
✅ प्रतिदिन योगासन करना है जैसे वज्रासन, पवनमुक्तासन |
✅ प्रतिदिन तेल से मालिश करना है जैसे (तिल तेल, सरसो का तेल)|
✅ अदरक-हल्दी की चाय सूजन कम करेगी। ये प्रतिदिन ले सकते है|
✅ तिल का तेल, गाय का घी – ये वात को संतुलित करते हैं|
✅ अधिक देर तक खड़े रहने या सीढ़ियों का अधिक उपयोग न करे|

घुटने के दर्द से राहत पाएं आयुर्वेदिक जानु बस्ती Knee Pain Relief Janu Basti जानु बस्ती न केवल घुटने के दर्द को जड़ से ठीक करती है, बल्कि जोड़ों को लंबे समय तक स्वस्थ भी रखती है। हालाँकि, इसे किसी प्रशिक्षित आयुर्वेदिक चिकित्सक की देखरेख में ही कराएं। घुटनों का दर्द यदि समय पर सही तरीके से न संभाला जाए, तो यह जीवन की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा विशेष रूप से जानु बस्ती इस समस्या का सुरक्षित, प्राकृतिक और प्रभावशाली समाधान प्रदान करती है। यदि आप भी घुटनों की तकलीफ से परेशान हैं, तो आज ही किसी अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सक से संपर्क करें और जानु बस्ती थेरेपी का लाभ उठाएं।

Leave a Comment